रायपुर
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश एवं प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित श्रीराम लला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह पवित्र अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए मेरा आग्रह है कि आप अपने घरों में उत्सव मनाएं और दीप जलाएं, रोशनी करें और दीपदान करें। स्थानीय मंदिरों में भी समारोह आयोजित करें। इस प्रकार से हम इस पवित्र अवसर पर राम के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह प्रदर्शित करें। ऐसे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम एकता और सद्भावना को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। राज्यपाल ने आम जनता से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए हम एकजुट हों। भगवान राम का आशीर्वाद हमारे देश और हम सबके जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय