रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेवस साय सरकार की मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसंबर 2028 तक मिलेगा।
इसी निर्णय के तारतम्य में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर छह मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त पांच वर्ष की और छूट प्रदान की है।
गौरतलब है कि जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5,967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चार अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन भरने की तिथि एक जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर छह मार्च तक कर दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय