फल खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। अलग-अलग फलों के अलग-अलग गुण और पोषक तत्व होते हैं। अक्सर सेब, आम, संतरा और केला जैसे फलों के फायदों की बात होती है लेकिन अमरूद के गुणों और फायदों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह सस्ता फल विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है।
अमरूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भर है। अमरूद के सेवन से डायबिटीज, मोटापा, कब्ज, बवासीर, हृदय रोग जैसी रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है। कमाल की बात यह है कि अमरूद की तरह इसके पत्ते भी शक्तिशाली तत्वों का खजाना हैं। अमरूद की पत्तियां वजन घटाने से लेकर डायबिटीज जैसे कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करती हैं।
अगर आप मोटापे से जूझ रहे हैं और वजन कम करने चाहते हैं या आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो आपको अमरूद के साथ-साथ इसके पत्तों का भी सेवन शुरू कर देना चाहिए।
अमरूद की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं
अमरूद की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं। इनमें एंटीडायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-डायरिया और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन, मलेरिया, श्वसन संक्रमण, मौत इन्फेक्शन, स्किन इन्फेक्शन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कुपोषण को रोकने में मदद करते हैं। अमरूद की पत्तों में में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है।

More Stories
भारत समेत इन देशों में एंटीबायोटिक्स को लेकर क्यों बढ़ी चिंता
भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल 112/100 जवानों ने परिवार से मिलाया*
मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…