जांजगीर चांपा.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत, डॉ रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय