मुंगेली.
पुरा देश रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में राममय है, यहीं वजह है लोग अपने क्षेत्र के आसपास के मंदिरों की साफ सफाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के श्वेतगंगा में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर की साफ सफाई के दौरान विहंगम दृश्य लोगो के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। यहां मंदिर के बगल में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के ऊपर अचानक चार गरुङ पक्षी के बच्चे आ गए हैं।
वो भी उस वक्त जब पूरा देश श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मग्न है जिसे शुभ संकेत मानते हुए लोग पूजा अर्चना कर रहे है। इस दुर्लभ पक्षी के दर्शन के लिए आसपास सहित दूर- दूर से लोग पहुंच रहे हैं इस पक्षी का शास्त्रों में अलग महत्व है जिसे रामायण में जटायु के नाम से जाना जाता है। ग्रामीण इसकी सुरक्षा और खानपान के लिए व्यवस्था में लगे हुए हैं। मंदिर की साफ सफाई और सुरक्षा के साथ स्थानीय पुलिस रोजाना यहां श्रमदान में सहयोग कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय