कोरबा.
कोरबा जिले में दर्री थानांतर्गत एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विशाल तिवारी की सड़क दुर्धटना में दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्टर एनटीपीसी कॉलोनी स्थित अपने घर से कार के माध्यम से कहीं जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था,कि एयर बैग खुलने के बाद भी वह गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए तत्काल विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच सकी।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर विशाल तिवारी कार पर अकेले थे दर्री मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ है कार की रफ्तार काफी तेज था जहाँ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से सीधे जा टकराया। डॉक्टर खून से लथपथ कार पर बेसुध पड़े हुए थे जब राहगीरों की नजर पड़ी तब उसे तत्काल अस्पताल लेकर विभागीय एनटीपीसी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां उसकी हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल मूलता उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और एनटीपीसी के विभागीय क्वार्टर पर अकेले रहते थे। इस घटना के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय