मैहर
मध्य प्रदेश के मैहर जिले की न्यू रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दीपा मिश्रा ने कब्जा जमा लिया है. उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली BJP की वार्ड पार्षद सुनीता पटेल को करारी हार का सामना करना पड़ा. अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को दो नामांकन हुए. बीजेपी की तरफ से सुनीता पटेल और कांग्रेस की तरफ से दीपा मिश्रा ने नामांकन फॉर्म जमा किया.
सत्यापन के बाद वोटिंग शुरू हुई तब बीजेपी के पास कुल 9 पार्षद थे और कांग्रेस के कुल 6 पार्षद थे. ऐसे में तय माना जा रहा था कि बीजेपी लगातर तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर लेगी. वहीं, जब नतीजा सामने आए तो कांग्रेस को 8 वोट मिले ,जबकि भाजपा प्रत्याशी को सात वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस प्रकार से अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया.
न्यू रामनगर नगर परिषद का गठन वर्ष 2015 में हुआ था. इसके बाद से अब तक कल तीन चुनाव संपन्न हुए. पहली बार 2015 में बीजेपी के राम सुशील पटेल अध्यक्ष पद का चुनाव जीते. इसके बाद 2022 में नगर परिषद अध्यक्ष उनकी पत्नी सुनीता पटेल बनीं, जिन्हें गलत जानकारी देने के कारण अपदस्थ कर दिया गया था. कोर्ट ने निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था.
इसके बाद पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुए और अब जाकर अध्यक्ष पद के उपचुनाव संपन्न हुए. उपचुनाव को मिलाकर यह तीसरा मौका है जिसमें पहली बार कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू