उज्जैन
लोकायुक्त उज्जैन ने आगर में पंचायत सचिव को 10000 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सिरपोई गांव के दशरथ सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत सिरपोई का सचिव राजेश तिवारी उससे कपिलधारा कूप योजना के अंतर्गत कूप की राशि स्वीकृत कराने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। आज लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुप्ता पेट्रोल पंप आगर के सामने मथुरा टी स्टॉल पर राजेश तिवारी को दशरथ सिंह चौहान से पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा ।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन