नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गुरुवार 2 मार्च को मैच के दूसरे दिन का खेल होना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में आगे है, लेकिन भारत की टीम मेहमानों को जल्दी समेटने की प्रयास करेगी। यही एकमात्र रास्ता भारत के पास इस मैच में आगे आने का होगा, क्योंकि 47 रनों की बढ़त कंगारू टीम को मिल चुकी है और सिर्फ 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं।
अगर भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम को जल्दी से ऑलआउट करने में नाकाम रहते हैं या फिर देरी से विकेट मिलते हैं तो फिर भारत के हाथ से ये मैच निकल सकता है। अगर पहली पारी में बड़ी बढ़त ऑस्ट्रेलिया ने ले ली तो फिर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए मुश्किल काम हो जाएगा।
क्या हुआ पहले दिन?
2-0 से टेस्ट सीरीज में आगे चल रही भारत की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, टीम 109 रन पर ढेर हो गई। मैथ्यू कुहनेमैन ने 5 विकेट चटकाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 54 ओवरों में 156 रन बनाए और इस तरह टीम को 47 रनों की बढ़त मिली हुई है। चारों विकेट रविंद्र जडेजा को मिले हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू