बड़वानी
कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग के निर्देशन में बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन बड़वानी में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों पंकज अंचल, वेलसिंह मोरी एवं कीर्ति रावत द्वारा जिले के सिलावद, धनोरा एवं घट्या में अलग-अलग जाकर भोंगर्या हाट मे लगी कंकन, माजम, नमकीन, आईसक्रीम, भजिये आदि की दुकानों निरीक्षण कर दुकानदारों को सभी खाद्य पदार्थ ढँककर रखने एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए।
साथ ही भजिए, नमकीन आदि बनाने मे उपयोग होने वाले खाद्य तेल को बार-बार उपयोग न करने की समझाईश दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार अंचल ने बताया कि आगामी भगोरिया हाट एवं होली त्यौहार के मद्देनजर निरंतर निरीक्षण व खाद्य पदार्थों की नमूना कार्यवाही की जावेगी ताकि आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिले।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान