भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 40वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट बॉल चेंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली कुमारी एन. सोनिया तथा सिल्वर मेडल जीतने वाली कुमारी श्रेयसी कटियार के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में चंपा, सारिका इंडिका और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कुमारी निशिका ठाकुर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ विजेता बालिकाओं के कोच विजय तथा कुमारी एन. सोनिया के पिता सुब्रमण्यम तथा माता श्रीमती अनीता ने भी पौध-रोपण किया। विनय नागमल, अजय साहू, सुसलोनी भी पौध-रोपण में साथ थी। बंसल न्यूज के मनोहर सिंह ठाकुर के साथ श्रीमती वर्षा ठाकुर और प्रबल ठाकुर ने भी पौधे लगाए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान