भोपाल
खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने आज विधानसभा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से सौजन्य भेंट की और पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। मंत्री सारंग ने पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोलने संबंधी मांग पत्र को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया।
खनिज मंत्री सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए पन्ना शहर में 20 एकड़ भूमि आरक्षित की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पन्ना जिले के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेगी।
पन्ना जिला चिकित्सालय में 300 विस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। पन्ना से मेडिकल कॉलेज रीवा और मेडिकल कॉलेज सागर की दूरी अधिक होने से मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया नहीं हो पाती थी। यहाँ मेडिकल कॉलेज खुल जाने के बाद गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य की अत्याधुनिक सुविधाएँ प्राप्त हो सकेगी।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते