मैहर
मैहर जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे कलयुगी मामा को गिरफ्तार किया है जो शादीशुदा भांजी को धमकी देकर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय विवाहित युवती का चचेरा मामा मोहित अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि 5 अगस्त 2023 को जब युवती घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर पहुंचा। आरोपी ने युवती के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। पीडि़ता ने डर के मारे किसी से शिकायत नहीं की।
दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि युवती के डर का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ आगे भी कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता जब ज्यादतियों से परेशान हो गई तब उसने 11 फरवरी को अपने माता-पिता के सामने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 450, 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मैहर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहित पीड़िता की चाची के यहां आना जाना रहता था। आरोपी रिश्ते में मामा लगता है। आरोपी के खिलाफ मैहर थाने में अपराध क्रमांक धारा 140/24 धारा 450, 376, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण दर्ज करने के चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू