रायसेन
शिक्षा हर एक व्यक्ति के जीवन में अहम है। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश से सामने आया है, जहां रायसेन जिले में एक प्रसूता ने छह दिन के नवजात के साथ परीक्षा में शामिल होकर एक मिसाल पेश की है।
नवजात के साथ परीक्षा देने पहुंची महिला
बता दें कि सिरसोदा गांव की रहने वाली हेमलता अहिरवार ने मंगलवार को गर्ल्स कॉलेज में पूरक परीक्षा दी, जबकि छह दिन पहले ही उसका प्रसव हुआ है। वह बच्चे के साथ परीक्षा देने पहुंची थी। बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा हेमलता का साथ देने उसकी सास व पति भी उसके साथ गए। महिला ने जब तक परीक्षा दी, तब तक उसकी सास और उसके पति ने बच्चे को संभाला।
परीक्षा प्रभारी डॉ ऊषा सोलंकी ने बताया कि हेमलता शासकीय कन्या कॉलेज से बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। जिनकी छह दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी अपने बच्चे और सास के साथ पूरक परीक्षा में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान सास ने बच्चे को संभाला था।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान