रायपुर
रामनवमी के अवसर पर राजधानी के राम मंदिरों में महोत्सव की धूम है। सभी ओर आरती पूजा महाभिषेक प्रसादी के साथ जयकारे की गूंज ही सुनाई पड़ रही है। मुख्य आयोजनो में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर,जैतूसाव मठ राम जन्म मनाया जा रहा है। नवरात्रि के आखिरी दिन आज जहां शहर में ज्योत जंवारा निकल रहे हैं वहीं जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है। कई जगहों पर भजन संध्या का आयोजन भी है। इंडोर स्टेडियम में हनुमानजी का सामूहिक पाठ का एक बड़ा कार्यक्रम भी है।
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि भगवान श्रीराम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था। भक्तों के दुख दूर करने और दुष्टों का अंत करने के लिए श्रीराम त्रेता युग में इसी दिन पैदा हुए थे। वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन उनका जन्म हुआ था। श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है इसलिए हम सब रामनवमी के दिन को श्रीराम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय