बीजापुर
नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में इन दिनों नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। ताजा मामला बीजापुर से सामने आया है, जहां नक्सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम रवि कुमार है। जानकारी के मुताबिक घायल जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है।
दरअसल, नेलसनार थानाक्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक आइईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। घायल जवान का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है।जानकारी के अनुसार घायल जवान सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन में पदस्थ है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर ही और भी आइईडी प्लांट किए जाने की संभावना जताई है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम पहुंच गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय