इंदौर
रूस में विपक्ष के बड़े नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मरने की खबर है। वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के बड़े आलोचक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत यमालो-नेनेट्स की जेल में हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने आया है कि शुक्वार को जेल में नवलनी चहलकदमी कर रहे थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा था। उन्होंने स्टाफ से शिकायत की कि तबियत ठीक नहीं है। उसके बाद वह बेहोश हो गए। उनकी मौत के कारणों का पता करने की कोशिश की जा रही है।
पहले भी आ चुकी है मौत की खबर
नवलनी की मौत की खबरें पहली भी आ चुकी हैं। उनकी मौत की खबर सबसे पहले साल 2020 में आई थी। तब यह कहा गया था कि उन्हें साइबेरिया में जहर दिया गया है। रूस सरकार पर उन्हें जहर देने का आरोप लगा था। उस दौरान रूसी सरकार ने इन सभी आरापों से इनकार किया था। सरकार ने कहा था कि नवलनी को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिर यह खबर आई थी कि उनको जेल से गायब कर दिया है।

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई