भोपाल
आयुष विभाग द्वारा मेनिट हिल्स आयुष परिसर में संचालित हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेहमूदा बेगम ने कहा कि तीन विषयों में पीजी कोर्स शुरू होने से राजधानी भोपाल के मरीजों को यूनानी चिकित्सा का और बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में नये अनुसंधान पर लगातार अध्ययन करें। कार्यक्रम को संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. इफ्तेखार अहमद ने भी संबोधित किया। कॉलेज में 22 छात्रों को पीजी के लिये प्रवेश दिया गया है।
यूनानी चिकित्सा पद्धति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान की लगभग 2500 साल पुरानी पद्धति है। इसकी शुरूआत ग्रीस (यूनान) से हुई है। यूनानी विधा के मूल सिद्धांतों में ब्रह्माण्ड के 4 तत्व हवा, पानी, मिट्टी एवं अग्नि का उल्लेख है। प्रदेश में शासकीय स्तर पर 64 यूनानी औषधालय संचालित हो रहे हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन