रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पदाधिकारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव श्री देवाशीष घोष ने बताया की 15 अप्रैल को एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में फिल्म निमार्ता और निर्देशक श्री अनुराग बासु, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और शांति निकेतन के प्रोफेसर श्री प्रणव कुमार चटोपाध्याय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री पारथो साहा एवं श्री रजत सरकार मौजूद थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय