भोपाल
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 18 नवंबर को फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे कश्मीर की ठंडी हवा थमेगी। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें तो 21 नवंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आगामी दो दिनों में दिन और रात के तापमान में कुछ जिलों में गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तर से ठंडी हवाएं 15 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में जारी रहेंगी।
17 नवंबर के बाद इंदौर में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा। 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी। आज मंगलवार का मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि शाम होते ही तापमान गिरने लगेगा और ठंडक रहेगी।
मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना हुआ है, जो 19 नवंबर तक यह उत्तर भारत में सक्रिय होगा। अगले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके असर से मध्य प्रदेश में नवंबर के तीसरे हफ्ते से तापमान गिर सकता है। 21 के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यप्रदेश सहित मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान