February 12, 2026

18 नवंबर से प्रदेश में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

भोपाल
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 18 नवंबर को फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे कश्मीर की ठंडी हवा थमेगी। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें तो 21 नवंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आगामी दो दिनों में दिन और रात के तापमान में कुछ जिलों में गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तर से ठंडी हवाएं 15 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में जारी रहेंगी।

17 नवंबर के बाद इंदौर में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा। 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी। आज मंगलवार का मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि शाम होते ही तापमान गिरने लगेगा और ठंडक रहेगी।

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार,  पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना हुआ है, जो 19 नवंबर तक यह उत्तर भारत में सक्रिय होगा। अगले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके असर से मध्य प्रदेश में नवंबर के तीसरे हफ्ते से तापमान गिर सकता है। 21 के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यप्रदेश सहित मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

 

You may have missed