गुवाहाटी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन आगामी आम चुनावों में पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा।
शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असम की 14 लोकसभा सीटों में से केवल तीन सीटों पर फिलहाल अनिश्चितता है।
उन्होंने कहा, ”राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करेगा। असम को छोड़कर हमें पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य राज्यों में सभी सीटें जीतने की उम्मीद है।”
राजग की क्षेत्रीय शाखा ‘नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस’ (एनईडीए) के संयोजक शर्मा ने जोर देकर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सत्तारूढ़ मोर्चे के लिए बेहद आसान रहने वाला है और गठबंधन बिना किसी कठिनाई के चुनाव में जीत दर्ज करेगा।
उन्होंने कहा, ”इस बार विकास ही एकमात्र मुद्दा है। क्षेत्र के समग्र बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं। ”

More Stories
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला
विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों के साथ खेली फूलों की होली