बिलासपुर
डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देने तथा यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें, इसी उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके वांछित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
इस एप को बिना लाइन लगाये घर बैठे सभी स्टेशनों का अनारक्षित टिकट की बुकिंग, मासिक सीजन टिकट का नवीनीकरण एवं प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग हेतु विशेष रूप से तैयार किया गया। यह एप स्टेशन परिसर से 20 किमी की दूरी तक कार्य करती है। बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर आॅनलाइन अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए यूटीएस आॅन मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध है। बिना लाइन लगे रेल टिकट लेने का यह साधन रेल यात्रियों के बीच लोकप्रिय होने लगा है। काफी संख्या में लोग इस मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं, जिससे ऐप से रेल टिकट बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है ।
इस सुविधा के लिए यात्रियों को अपने इंटरनेट सुविधा वाले मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर यूटीएस ऐप को इंस्टाल करना है, इंस्टाल के पश्चात् अपने मोबाइल नंबर को रजिस्ट्रेशन कराना होता है इसके पश्चात् टिकट बुकिंग हेतु पेपरलेस टिकट विकल्प पर जाकर अनारक्षित टिकट बुक किया जाता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय