रायपुर
भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। जिसमें डीएम अवस्थी,महानिदेशक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर से महानिदेशक ईओडब्ल्यू व एसीबी मुख्यालय रायपुर। डा.आनंद छाबड़ा पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज। रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से निदेशक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर,बद्रीनारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज। अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर व अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक केवल रायपुर जिला रेंज। शेख आरिफ हुसैन उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू,एसीबी पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर को छोड़कर रायपुर रेंज के अन्य जिले। रामगोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव को प्रभारी पुलिसमहानिरीक्षक सरगुजा रेंज में पदस्थ किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय