भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मातृ-भूमि के गौरव व स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाली रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शहीद वीरांगना थी। उन्होंने मात्र 29 वर्ष की आयु में ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था। उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। झाँसी सन 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र था। ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई 18 जून 1858 को शहीद हुई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान