October 23, 2026

तेलुगु देशम पार्टी ने आज नौ विधानसभा और चार संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की

अमरावती
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने शुक्रवार को नौ विधानसभा और चार संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा कर दी। तेदेपा ने हाल ही में वाईएसआर कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी को ओंगोल सीट से मैदान में उतारा है। गत 2019 में वह इसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं। प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं।

विजयनगरम संसदीय सीट से के. अप्पलानायडू
आंध्र प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने विजयनगरम संसदीय सीट से के. अप्पलानायडू, अनंतपुर से ए. लक्ष्मीनारायण और कडपा से सी. भूपेश को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही तेदेपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री किमिदी काला वेंकट राव को चीपुरुपल्ली को वाईएसआर कांग्रेस के बोचा सत्यनारायण के खिलाफ मैदान में उतारा है।

कादिरी से कांदिकुंटा वेंकट प्रसाद चुनावी मैदान में
वहीं, एक अन्य मंत्री गंता श्रीनिवास राव भीमिली से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पडेरू (एसटी) से किल्लू वेंकट रमेश, दारसी से डा. गोट्टीपति लक्ष्मी, राजमपेट से सुगावासी सुब्रमण्यम, अलुर से वीरभद्र गौड़, गुंतकल से गुम्मनुर जयराम, अनंतपुर शहरी से दग्गुपति वेंकटेश्वर प्रसाद और कादिरी से कांदिकुंटा वेंकट प्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा है।

You may have missed