August 21, 2026

नरसिंह राव-चरण सिंह समेत चार विभूतियों को मिला भारत रत्न, आडवाणी को घर जाकर सम्मान देंगी राष्ट्रपति

नई दिल्ली.

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत सरकार द्वारा चयनित पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।

बताया गया है कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के कारण भारत रत्न लेने नहीं पहुंच सके। ऐसे में राष्ट्रपति ने बाकी चार विभूतियों को कार्यक्रम में भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। जहां चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न लेने के लिए उनके पोते जयंत सिंह पहुंचे, वहीं नरसिंह राव का भारत रत्न लेने पीवी प्रभाकर राव पहुंचे। 2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, लेकिन 2024 के लिए केंद्र सरकार ने इन पांच विभूतियों को चुना। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में केवल उप राष्ट्रपति लाल कृष्ण अडवानी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया। पूर्व पीएम नरसिंह राव को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर उनके पोते एनवी सुभाष ने केंद्र सरकार की सराहना की।

You may have missed