रायपुर
नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की खबर से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का कार्य तत्काल शुरू हो गया था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
दरअसल, यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी स्थित रिम्स अस्पताल का है, जहां बुधवार सुबह अस्तपाल के चौथे मंजिल पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के रिकार्ड रूम में लगी। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सबसे पहले खाली कराया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर अब तक नहीं आई है। हालांकि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चला है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय