August 21, 2026

रिम्स के चौथे माले में लगी आग,कोई जनहानि नहीं

रायपुर

नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई।  आग की खबर से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का कार्य तत्काल शुरू हो गया था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

दरअसल, यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी स्थित रिम्स अस्पताल का है, जहां बुधवार सुबह अस्तपाल के चौथे मंजिल पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के रिकार्ड रूम में लगी। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सबसे पहले खाली कराया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर अब तक नहीं आई है। हालांकि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चला है।

You may have missed