बड़वानी
संयुक्त कलेक्टर बड़वानी सोहन कनाश के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आगजनी से निपटने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । जिसमें जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियो को प्रशिक्षण प्रदाय किया । प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया।
पहले चरण में अग्नि के प्रकार और बुझाने के प्रकार का प्रशिक्षण तथा दूसरे चरण में डिमॉन्सट्रेशन/मॉक ड्रिल की गई। प्रशिक्षण के दौरान अग्नि शमन उपकरण का विधिवत उपयोग तथा आग लगने पर आग पर कैसे काबू पाकर दुर्घटना को रोका जा सके जानकारी प्रदाय की गई। कार्यशाला का संचालन जिला सेनानी बड़वानी शरद चंद्र राय, प्लाटून कमांडर मुकेश मीना, जिला सलाहकार बड़वानी निखिलेश बरोरे, एसडीईआरएफ टीम द्वारा किया गया ।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान