रायपुर
प्रदेश भर में चिलचिलाने वाली गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने से आम लोन हलाकान होने लगे है। प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा और एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढता जा रहा है।
इसके चलते ही आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं के चलते उमस भी काफी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान के साथ ही अब न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के साथ ही मई व जून का महीना भी तपाएंगे, हालांकि बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस वर्ष अप्रैल व मई में अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय