August 21, 2026

यूक्रेन पर बरसेगा पुतिन का कहर, कहा- बदला लेने को बेताब रूसी लड़ाके

मॉस्को

पिछले महीने मॉस्को में हुई भीषण गोलीबारी से रूस अभी तक नहीं उबर पाया है। इस हमले में कम से कम 144 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भले ही इस्लामिक स्टेट ने ली लेकिन, पुतिन इसके लिए यूक्रेन को दोषी ठहराते हैं। पुतिन की सरकार ने ताजा बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन पर अब नया कहर बरसेगा। हमले का बदला लेने के लिए रूसी लड़ाके बेताब हैं। इसके लिए 1 लाख से अधिक नई भर्ती भी की है। ज्यादातर लड़ाकों के मन में हमले का बदला लेना है।

रूसी मंत्रालय ने अपने ताजा बयान में कहा कि इस वर्ष 100,000 से अधिक रूसियों ने सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भी कहा गया है कि पिछले सप्ताह में, भर्ती करने वालों में से अधिकांश ने कहा कि वे 22 मार्च को मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों की मौत का बदला लेना चाहते हैं। इस आतंकी हमले में कम से कम 144 लोग मारे गए थे।

हमले के पीछे यूक्रेन को दोषी मानता है रूस
रूस की राजधानी मॉस्को के पास हुए इस आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट उग्रवादी समूह ने जिम्मेदारी ली थी, लेकिन रूस का कहना है कि अपराधी यूक्रेन से जुड़े हुए थे। हालांकि यूक्रेन सरकार इस दावे को बार-बार नकारती रही है।

मॉस्को अटैक पर रूस का ऐक्शन
मॉस्को पर हुए आतंकी हमले के बाद से रूसी शहरों में डर का माहौल है। हालांकि रूसी सेना ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मामले में तुरंत ऐक्शन लिया है। अब तक मामले में चार साजिशककर्ताओं के अलावा 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

You may have missed