उज्जैन
सावन के पहले सोमवार पर महाकाल की पहली शाही सवारी को देखते हुए उज्जैन में सोमवार को सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रखने का आदेश उज्जैन जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं। इसी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि चूंकि सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा, इसलिए रविवार यानी आज स्कूल संचालित किए जाएं।
डीईओ का यह आदेश चर्चा का विषय बना है। डीईओ आनंद शर्मा द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि श्री महाकाल भगवान की श्रावण सोमवार की शाही सवारी के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 10 जुलाई सोमवार को अवकाश घोषित किया जाता है। इसके एवज में 9 जुलाई रविवार को उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित रहेंगे।

More Stories
डॉ. विक्रम वट्टी बने एम्स भोपाल में अंगदान कार्यक्रम के अंग प्रत्यारोपण प्रभारी समन्वयक
नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले के अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप, मंत्री की छवि पर उठे सवाल
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ