रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं।
उन्होंने साक्षी गोपाल मंदिर में भी दर्शन कर पूजा अर्चना की और पंच शंख पर पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक श्री उत्कलमणि पंडित श्री गोपांधु दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश मिश्र, पंडित कृपासिंधु मिश्र एवं आचार्य हरिहर दास को पंच शंख के नाम से जाना जाता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय