रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन अपने तीन दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान ओडिशा के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय प्रदीप किशोर दास के जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए। यह समारोह भुवनेश्वर के गीतगोबिंद सदन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री प्रदीप किशोर दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ समाज के लिए किये गये योगदान को याद किया और स्वर्गीय दास को एक ईमानदार नेता बताया।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भ्रष्टाचार से मुक्त एक स्वस्थ एवं सुंदर देश का निर्माण करने के लिए में प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए। योग्य लोगों को ही राज्य एवं देश पर शासन करने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होने की आवश्कता है। स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता का अधिकार है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सभी को भागीदारी करने का अनुरोध किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय