भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, महुआ और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ उज्ज्वल भारत अभियान के डॉ. स्वामी देव स्वरूपानंद, स्वर्णकार समाज इन्दौर के सर्वश्री ओमप्रकाश सोनी, राकेश सोनी, प्रहलाद सोनी और धीरज सोनी ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ इंग्लिश फाउंडेशन स्कूल मंडीदीप के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया। स्कूल के अखिलेश भार्गव, श्रीमती सोनल दीक्षित, विद्यार्थी कुमारी अल्पना दुबे, अमिशा राय, हर्षिता झा और तनिष्क रघुवंशी पौध-रोपण में शामिल हुए। सीहोर जिले के रहटी और बुधनी से आए सर्वश्री गजराज सिंह, भगवत सिंह, सुरेश चौहान, शिव चौहान, धर्मेन्द्र चौहान और भरत सिंह ने भी पौधे रोपे। सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री उमंग सोनी, झमकलाल चौधरी और सदानंद मारु भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान