बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रतनपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने मां महामाया के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि खुशहाली, शांति की कामना भी की। वहीं इस बार पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और भाजपा 400 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे इसकी भी कामना अग्रवाल ने की।
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिफॉल्टर कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग मानसिक रूप से पूरी तरह विचलित हो गये हैं। इसलिए कांग्रेसी ऊलजलूल बातें कर रहे हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव में हार नजदीक दिखाई दे रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय