डिंडौरी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने आज मदर टेरेसा स्कूल डिंडोरी में चल रहे मतदान दल के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने ने प्रशिक्षण प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मतदान दल से मतदान 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले मतदान की तैयारियों की जानकारी ली।
कलेक्टर मिश्रा ने मतदान दल को संबोधित करते हुए निर्वाचन के दिन मतदानकर्मियों के कर्तव्यों को बताया। मतदानकर्मियों से मतदान के दिन की चरणबद्ध प्रक्रियाओं को पूछा, जिस पर मतदानकर्मियों ने संतोषजनक उत्तर दिए।
कलेक्टर मिश्रा ने सभी मतदानकर्मियों को पोलिंग बूथ पर BLO से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों पर निर्भीकता के साथ संयमित होकर मतदान सम्पन्न कराने के लिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान के को कहा।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन