डिंडौरी
कलेक्टर विकास मिश्रा ने सेंट एंजिल पब्लिक स्कूल डिंडौरी में "नौ दिन नौ दान" कार्यक्रम के अंतर्गत आज नवरात्रि के चौथे दिन "विद्या दान" के तहत आयोजित पोस्टकार्ड लेखन में भाग लिया। उन्होंने स्वीप गतिविधि के तहत विद्यार्थियों से पोस्टकार्ड लेखन कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। 19 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने बच्चों से मतदान संबंधी प्रश्न पूछे और सही जबाब देने वाले को पुरुस्कृत किया।
कलेक्टर मिश्रा ने "विद्या दान" के तहत विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्टोरी बुक्स भी प्रदान किए। इसके बाद कन्या कस्तूरबा स्कूल में बच्चों और उनके अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड लिखकर अपने पालकों को मतदान हेतु प्रेरित किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान