उज्जैन
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ओह माई गॉड – 2 (OMG-2) पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है। फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। इसमें अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। रिव्यू कमेटी के विचार के बाद सेंसर बोर्ड अंतिम निर्णय करेगा। फिल्म के कई शॉट उज्जैन में फिल्माए गए हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में दिखेंगे।
सेंसर बोर्ड के एक्शन के बाद फिल्म को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने कहा, फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आए तो महाकाल सेना इसका विरोध करेगी। इससे अच्छा होगा कि पहले से आपत्तिजनक शॉट्स – डायलॉग्स पहले ही हटा लिए जाएं। साधु-संतों को दिखाकर फिल्म रिलीज की जाए।
फिल्म के टीजर में क्या है खास
टीजर की शुरूआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। वे कहते हैं, 'ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर, भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुद्गल।' इसके बाद शिव के रूप में अक्षय की एंट्री होती है। वे कहते हैं, 'रख विश्वास तू है शिव का दास।'
रामानंद सागर के 'राम' अरुण गोविल भी फिल्म में दिखेंगे
'OMG 2' में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। अरुण ने ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की 'OMG 2' को 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' से टकराना था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू