भोपाल
मध्य प्रदेश में 6 दिन से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 13 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन और देवास में तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। सीहोर के 6 गांवों में ओलों की चादर बिछ गई।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ओले-बारिश का मौसम बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि, राजधानी भोपाल में गरज चमक के साथ शुक्रवार देर रात जमकर बारिश हुई। जिसे लेकर मौसम विभाग ने भोपाल समित कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया है।
बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई परेशानी
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं आंधी-तूफान ने तांडव मचाया है तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, गुना, रायसेन, विदिशा, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा और खरगोन जिलों में तेज हवाओं और आंधी के साथ जोरदार बारिश देखने को मिली. बता दें कि तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट!
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, विदिशा, अनूपपुर, अशोकनगर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, डिंडोरी, रायसेन और गुना में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने राजगढ़, मंडला, आगर-मालवा, उमरिया, मुरैना, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, शहडोल, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, खंडवा, बालाघाट, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, कटनी, जबलपुर और इंदौर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
भोपाल, उमरिया, राजगढ़, मंडला, नीमच, आगर-मालवा, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, शहडोल, सतना, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, खंडवा, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, कटनी, जबलपुर और इंदौर में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
13 जिलों में ओले गिरने का अनुमान
छिंदवाड़ा, विदिशा, अनूपपुर, अशोकनगर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, डिंडोरी, रायसेन और गुना में तेज रफ्तार में हवा चलने के आसार हैं इसमें साथ ही नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 13 जिलों में ओले गिरने का अनुमान लगाया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू