टीकमगढ़
टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं संभागीय प्रभारी महामंत्री मुकेश चौधरी के समक्ष सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। इनमें मोतीलाल कोरी जिला अध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस, मनमोहन चढ़ार प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, देवेंद्र यादव एडवोकेट प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार कांग्रेस और रामराज यादव प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस शामिल रहे।
वहीं, प्रभुदयाल रैकवार प्रदेश सचिव कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग, उमेश यादव प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस, सतीश यादव गोलू प्रदेश सचिव असंगठित कांग्रेस, मोहम्मद ताज, काशीराम कुशवाहा युवा पिछड़ा वर्ग विभाग, भान सिंह यादव, बृजेश प्रजापति, देवेंद्र छोटू यादव, रामजी यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राहुल राय, रामसहाय यादव, पुष्पेंद्र सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए। इन नेताओं को हितानंद ने सदस्यता ग्रहण कराई और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि जहां एक तरफ बीजेपी मध्यप्रदेश में कांग्रेसी नेताओं को जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। वहीं, अब कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए नेता भी लगातार कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग अजय सिंह यादव जो की पूर्व में भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। वे लगातार इस काम में जुटे हुए हैं। शनिवार को भी कई नेताओं को बीजेपी को सदस्यता दिलवाई। अवसर पर बीजेपी टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अमित नुना, पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक राकेश गिरी, लोकसभा प्रभारी विवेक चतुर्वेदी एवं अजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू