धर्मशाला
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बारे में अनुभव को अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने दलाई लामा से अपनी मुलाकात को अपने जीवन का सर्वोत्तम, यादगार और सम्मानजनक पल बताया।
दलाई लामा से मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान मोदी सरकार के आगमन के बाद देश में चौतरफा विकास का जिक्र किया और एक बार फिर से लोगों से बीजेपी को विजयी बनाने की अपील की।
बीजेपी ने कंगना रनौत को मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कंगना को चुनावी मैदान उतारे जाने के बाद यह सीट हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह पर दांव लगाया है।

More Stories
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला
विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों के साथ खेली फूलों की होली