रायपुर.
छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके वजह से कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान में दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को रायपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने की वजह से एक ही दिन में पारा 12 डिग्री की गिरावट हुई। साथ ही रायपुर में आठ डिग्री तक पारा गिरा है। यहां सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं शाम के समय बारिश की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है।
यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में दिन का पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक गिरावट हुई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय