नामपेन्ह/नई दिल्ली.
कंबोडिया में एक सैन्य अड्डे पर विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 20 सैनिक मारे गए हैं। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट द्वारा यह जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री मैनेट सोशल मीडिया पर बताया कि शनिवार दोपहर कंबोडिया के पश्चिम में एक सैन्य अड्डे पर गोला बारूद विस्फोट में बीस सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
घायल सैनिकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीएम मैनेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि उन्हें कम्पोंग स्पू प्रांत में सैन्य बेस पर विस्फोट की खबर मिली। अभी यह स्पष्ट नहीं पाया है कि विस्फोट का कारण क्या है। पीएम मैनेट ने मृतक सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई