खंडवा
खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बिना इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ गई। मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) पोल टूट गया है।ट्रैक पर हुए इस हादसे के चलते खंडवा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन रोक दी गई है। रेलवे अलमला ट्रैक पर यातायात व्यवस्था को दोबारा शुरू करने में जुटा है।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक को क्लियर होने में 8 से 10 घंटे लग सकते हैं। खंडवा से गुजरने वाली टेरन को आस – पास के स्टेशन पर रोक दिया गया है। इटारसी – मुम्बाई ट्रैक पर यातायात व्यवस्था रुकी हुई है।
ओएचई पोल क्षतिग्रस्त
खंडवा जंक्शन पर मंगलवार को सुबह एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी बगैर इंजन के 200 मीटर तक दौड़ गई थी। इस कारण ओएचई पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद एक नंबर और 6 नंबर प्लेट लाइन पर यातायात बाधित हो गया। घटना के कारण तीन नंबर लाइन पर हावड़ा मेल खड़ी है। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी जो खंडवा जंक्शन से गुजरने वाली थीं, उन्हें आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है।
इटारसी भुसावल अप डाउन मार्ग बाधित
हमारे संवाददाता ने बताया कि खंडवा रेलवे स्टेशन जंक्शन होने के कारण कई राज्यों की ट्रेनें गुजरती है। मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण इटारसी-भुसावल का दोनों तरफ (अप डाउन) का यातायात प्रभावित हुआ है। खबर लिखे जाने तक रेलवे का अमला ट्रैक को चालू करने में जुटा हुआ था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू