भोपाल
लोकसभा चुनाव के बाद मोहन सरकार के वर्किंग मोड में आने के तीन माह बाद प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस के मुखिया का रिटायरमेंट नजदीक आ जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नए सिरे से मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के पद पर अफसरों की जमावट करनी होगी। इस साल दिसंबर तक एसीएस और कमिश्नर स्तर के 11 आईएएस और डीजी, एडीजी व आईजी स्तर के 11 आईपीएस अधिकारी रिटायर होंगे। इन अफसरों के रिटायरमेंट के बाद जीएडी और गृह विभाग रिक्त पदों पर सीनियरों अफसरों को प्रमोट करेंगे।
मानव अधिकार आयोग में पदस्थ ADG बीबी शर्मा भी 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। इनके अलावा अगले 3 महीनो में तीन अन्य IPS अफसर भी रिटायर हो जाएंगे। इनमें एक महीने स्पेशल DG रहने के बाद 31 मई को अनुराधा शंकर सिंह, 30 जून को स्पेशल DG शिकायत अशोक अवस्थी और 31 जुलाई को स्पेशल DG ट्रेनिंग संजय कुमार झा रिटायर हो जाएंगे। आर आर एस परिहार भी 30 जून को रिटायर हो जाएंगे।
बता दे कि पुरुषोत्तम शर्मा मध्य प्रदेश कैडर के सबसे वरिष्ठ IPS अफसर हैं। वे 1986 बैच के अधिकारी हैं ।
वर्तमान में मध्य प्रदेश के DGP सुधीर कुमार सक्सेना 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे शर्मा के बाद मध्य प्रदेश कैडर में सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू