October 22, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला- प्रज्वल रेवन्ना केस में पीएम ने समर्थन किया, महिलाओं से मांगे माफी

शिवमोग्गा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उनहोंने कहा कि यहां पर सबसे बड़ा मुद्दा रेवन्ना केस है, जिसका पीएम ने समर्थन किया है। इस केस में 400 महिलाओं का बलात्कार हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

हालांकि बाकी सभी राज्यों में राहुल गांधी बीजेपी और प्रधानमंत्री पर संविधान खत्म करने को लेकर निशाना साध रहे हैं, लेकिन कर्नाटक में उन्होंने रेवन्ना केस के मुद्दे पर बात की और बीजेपी और उनके नेताओं को घेरा। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के उठाए कदमों और कांग्रेस की गारंटी को पूरा करने का भी जिक्र किया।

दरअसल कर्नाटक के हासन सीट से सांसद और चुनावों में बीजेपी की सहयोगी जेडीएस के मौजूदा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर पिछले दिनों महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। महिलाओं के साथ उनके वीडियो व क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। इसके बाद जेडीएस ने एसआईटी जांच पूरी होने तक प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र हैं। प्रज्वल के पिता कर्नाटक में विधायक हैं और चाचा पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी हैं।प्रज्वल रैवन्ना पर यौन उत्पीड़न, सैकड़ों सैक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने के आरोप हैं। कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रवन्ना के जर्मनी चले जाने की खबरें सामने आई हैं।

You may have missed