रायगढ़
नवा रायपुर में जी-20 के वित्त समूह : बैठक के सफल आयोजन के लिए प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ की सभा को संबोधित करते हुए बधाई देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका रही
नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में इस समय उत्सव का माहौल है, चंद्रयान की सफलता के बीच भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन का भी सफल आयोजन किया। यह हर देशवासी की तपस्या, परिश्रम का परिणाम रहा। मोदी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका रही। नवा रायपुर में जी-20 समूह की बैठक की सफल आयोजन किया। शिखर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की चर्चा हुई, और छत्तीसगढ़ का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ा।
यहां बता दें कि जी-20 के वित्त समूह की बैठक छत्तीसगढ़ को अलॉट किया गया है। जो 18 सितंबर से होना है। इसकी तैयारियां चल रही है। सरकारी तंत्र ने पीएम मोदी को इससे अवगत नहीं कराया और उन्होंने सफलता की बधाई दे दी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय