उज्जैन
WWE NXT में सांगा के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय रेसलर सौरव गुर्जर ने गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकलेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे भस्म आरती में शामिल हुए। गर्भगृह के गेट से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। धोती – सोले में गुर्जर ने नंदी हॉल में बैठकर 1 घंटे तक महाकाल का ध्यान लगाया।
सौरभ, रणबीर कपूर – आलिया भट्ट स्टारर मूवी ब्रह्मास्त्र में वे विलेन के रोल में दिखे थे। उन्होंने कहा, 'भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर उतरता हूं, ताकि दुनिया हमारे सनातन धर्म को जाने।' सौरव गुर्जर टीवी सीरियल महाभारत में भीम की भूमिका निभा चुके हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान